Advertisement

जनप्रतिनिधियों ने कथारा में कोयला रोड सेल में खुनी संघर्ष की जतायी आशंका

प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजकर दी गयी स्थिति की जानकारी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के सीसीएल के कथारा कोलयरी में सेल में भागीदारी को लेकर उपजे विवाद के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बोकारो जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगायी है। इसे लेकर 27 जनवरी को कोलियरी प्रभावित क्षेत्र के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य तथा वार्ड सदस्यों ने बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी को एक पत्र भेज कर कथारा कोलयरी मे खुनी संघर्ष होने की आशंका व्यक्त की है।

पत्र की प्रति बोकारो जिला उपायुक्त, पुलिस अधिक्षक बोकारो सहित बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी को प्रेषित किया गया है। ज्ञात हो कि सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी के लोकल सेल मे स्थानीय प्रभावित गांव के मजदूर एवं विस्थापित ग्रामीण कोयला हस्त लदनी मे अपना हक अधिकार की लड़ाई को लेकर कोयला लिफ्टरों एवं विस्थापितों मे आपसी समन्वय स्थापित करने को लेकर कथारा ओपी परिसर मे बीते 18 जनवरी को बैठक बुलाया गया था, लेकिन आरोप लगाया गया कि ओपी प्रभारी ने पछपात करते हुए कोयला लिफ्टरों को सपोर्ट कर विस्थापितों पर ही उल्टा 107 का केस कर दिया।

साथ ही संगीन धाराओं मे केस करने की धमकी दी गयी।इसके बाद स्थानीय ग्रामीण एवं विस्थापित ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर बैठक का बहिष्कार कर दिया, कथारा मुख्य चौक पर बीते 22 जनवरी को ओपी प्रभारी का पुतला दहन कर हज़ारो की संख्या मे ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कर आक्रोश व्यक्त किया। दूसरी ओर दूसरे पक्ष द्वारा ओपी प्रभारी के समर्थन में सड़क पर उतरकर ओपी प्रभारी को कथारा मोड़ में सम्मानित किया गया, जिससे स्थिति और बिगड़ गयी।

बताया जाता है कि इसे लेकर स्थानीय ग्रामीण विस्थापितों ने बेरमो विधायक से भेंटकर मामले में हस्तक्षेप तथा कार्रवाई की मांग की।बावजूद इसके कथारा लोकल सेल मे 27 जनवरी तक बदस्तूर ट्रकों की लौडिंग जारी है। इसे लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए पत्र लिख कर संबंधित अधिकारियों को अनहोनी का आशंका व्यक्त करते हुए पत्र लिख कर जानकारी दी है, तथा तत्काल सेल रोकने की मांग की है। पत्र में बांध पंचायत की मुखिया मुरली देवी, कथारा पंचायत की मुखिया पुनम देवी, सरहचिया पंचायत की मुखिया बिंदु देवी, कथारा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य निभा देवी, पंसस दुलारी देवी आदि ने हस्ताक्षर किए है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *