गुवा सेल के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे-चंद्रभूषण कुमार
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी भाग-एक की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी एवं पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी ने गुवा सेल के नए मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार को उनके पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर तीनों जनप्रतिनिधियों ने गुवा सेल स्थित कार्यालय पहुंचकर कुमार को गुलदस्ता भेंट किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि चंद्रभूषण कुमार के मुख्य महाप्रबंधक बनने से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में गुवा सेल और आसपास के इलाकों में सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और रोजगार जैसे क्षेत्रों में ठोस पहल होगी।
उन्होंने कहा कि गुवा क्षेत्र लंबे समय से कई बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है, ऐसे में नए मुख्य महाप्रबंधक की भूमिका इन समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण साबित होगी। कुमार ने जनप्रतिनिधियों के स्वागत और शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुवा सेल के समग्र विकास और स्थानीय जनहित के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उद्योग और समाज के बीच समन्वय बनाना ही उनकी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य ने उनके नेतृत्व में क्षेत्र के निरंतर विकास की कामना की।
![]()













Leave a Reply