Advertisement

फुसरो के वार्ड 15 में चंद्रशेखर सिंह उर्फ मिंटू सिंह का जनसंपर्क तेज

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। निकाय चुनाव को लेकर बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 से वार्ड प्रत्याशी चंद्रशेखर सिंह उर्फ मिंटू सिंह ने 17 फरवरी को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्ड प्रत्याशी चंद्रशेखर सिंह उर्फ मिंटू सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से चुनाव नहीं लड़ रहे, बल्कि वार्ड की जनता चुनाव लड़ रही है। उनका दावा है कि वार्ड 15 के रहिवासियों ने सामूहिक रूप से उन्हें उम्मीदवार बनाया है और इस बार जनता ही चुनाव जीतेगी। सिंह ने कहा कि यहां की जनता का रुझान सिर्फ और सिर्फ मेरी तरफ है। अगर मुझे जनता का समर्थन और आशीर्वाद मिलता है तथा मैं विजयी होता हूं, तो मेरी पहली प्राथमिकता वार्ड के रहिवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने कहा कि वे वार्ड को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

साफ -सफाई की बेहतर व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं का विकास और रहिवासियों के सुख – दु:ख में पहले की तरह शामिल रहना मेरी जिम्मेदारी है। कहा कि मैं पहले भी वार्डवासियों के साथ खड़ा रहा हूं और आगे भी बढ़ – चढ़कर उनकी सेवा करता रहूंगा। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय रहिवासियों ने भी अपनी समस्याएं रखी जिनमें पेयजल, सफाई और बुनियादी सुविधाएं प्रमुख रहीं। प्रत्याशी ने भरोसा दिलाया कि जीत के बाद इन मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *