Advertisement

चास नगर निगम क्षेत्र में बिनोद कुमार के समर्थन में जनसंपर्क तेज

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। निकाय चुनाव को लेकर बोकारो जिला के हद में चास नगर निगम क्षेत्र में 18 फरवरी को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार चास नगर निगम के कुशवाहा नगर, नवादा कॉलोनी, भगवती नगर, बिहार कॉलोनी, शिवशक्ति कॉलोनी, दरकु नगर, वार्ड 29, गोप मोहल्ला, भर्रा, रामनगर कॉलोनी और अंसारी मोहल्ला में मेयर प्रत्याशी बिनोद कुमार की धर्मपत्नी ने क्षेत्रवासियों से स्नेहिल भेंट कर आशीर्वाद मांगा।

इस अवसर पर उन्होंने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, समझा और समाधान का भरोसा दिलाया। साथ हीं कहा कि बिनोद कुमार के विजयी होने पर नि:स्वार्थ भाव से सेवा करते हुए वार्ड के विकास को नई दिशा दी जाएगी। निगम क्षेत्र के हर वार्ड, हर घर तक विकास की किरण पहुंचाना ही हमारा संकल्प है। कहा कि बिना चुनाव जीते भी हमने सेवा की है, आगे और मजबूती से कार्य करेंगे।

वहीं रंजीत कुमार और अमित कुमार ने चास नगर निगम के वार्ड एक में पांडा स्कूल से ठाकुर मोहल्ला तक पदयात्रा कर समर्थन मांगा। क्षेत्र की जनता ने भी उत्साहपूर्वक समर्थन जताते हुए इस बार जीत का भरोसा दिलाया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *