Advertisement

चास नगर निगम चुनाव में आजसू समर्पित गायत्री देवी के समर्थन में जनसंपर्क

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। ज्ञात हो कि आगामी 23 फरवरी को यहां चुनाव होना है।

जानकारी के अनुसार आजसू समर्पित मेयर प्रत्याशी गायत्री देवी के समर्थन में बोकारो जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता कुमारी ने 20 फरवरी को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और विकास के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष बबीता कुमारी ने कहा कि गायत्री देवी आजसू की समर्पित और कर्मठ प्रत्याशी हैं। पार्टी ने उन्हें जनता की सेवा और शहर के विकास के उद्देश्य से उम्मीदवार बनाया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में चास नगर निगम नई दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए गायत्री देवी को अपना समर्थन दें।

उन्होंने कहा कि चास शहर की मूलभूत समस्या यथा जल निकासी, सड़क, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छ पेयजल को प्राथमिकता के आधार पर हल करना जरूरी है, और गायत्री देवी इन मुद्दों पर गंभीरता से काम करेंगी।
वहीं मेयर प्रत्याशी गायत्री देवी ने कहा कि वे राजनीति को सेवा का माध्यम मानती है। यदि जनता ने मुझे अवसर दिया तो नगर निगम में पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था स्थापित की जाएगी। हर वार्ड के विकास को समान महत्व दिया जाएगा और जनसहभागिता से योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय रहिवासियों ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। चुनावी माहौल में आजसू समर्थकों तथा प्रत्याशी का उत्साह देखते बन रहा था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *