प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला चित्रगुप्त महा परिवार द्वारा आगामी 5 अप्रैल को जिला सम्मेलन की सफलता के लिए 26 फरवरी को पेटरवार में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
जनसंपर्क अभियान के क्रम में कायस्थ परिवार के बोकारो जिला समिति के मुख्य सलाहकार अरुण सिन्हा ने बताया कि चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो द्वारा पेटरवार के सदस्यों के साथ बैठक कर घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाया गया।
कहा गया कि सम्मेलन में समाज के युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महा संपर्क अभियान के तहत बोकारो जिला एवं आसपास के जिलों के विभिन्न प्रखंडों में रहने वाले कायस्थ परिवारों एवं कायस्थ के विभिन्न समितियों से सीधे संपर्क कर सम्मेलन में आमंत्रित किया जा रहा है। सम्मेलन की रूपरेखा तय करने और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कायस्थ परिवार के घरों पर जाकर बैठकें की जा रही हैं।
इसका मुख्य उद्देश्य हाल के वर्षो में समाज में बदलते पारिवारिक, सामाजिक एवं राजनीतिक परिवेश में कायस्थों को अनेक नई चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिला सम्मेलन में उसके निदान पर विशेष चर्चा की जाएगी। कहा कि सामाजिक समरसता और समाज के गौरव को बढ़ाना सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है।
सिन्हा ने कहा कि इस सम्मेलन में हर जिलों के विभिन्न समितियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। साथ हीं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। मौके पर जिला महासचिव भैया प्रीतम, संयुक्त महासचिव अनूप सिन्हा, मीडिया प्रभारी संदीप सिन्हा, वरिष्ठ सलाहकार सुरेंद्र सिन्हा, सुधीर कुमार सिन्हा, संजय सिन्हा, शिव शंकर कटरियार, रितेश कुमार सिन्हा, मिथिलेश कुमार सिन्हा, स्वरूप सहाय, मोहन सिन्हा, अशोक सहाय, जय कुमार बर्मा, पंकज कुमार सिन्हा, स्वीट सहाय सहित समाज के कई प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply