Advertisement

लोक पंच द्वारा बिहार दिवस पर पर्यावरण प्राण हमारे नाटक का मंचन

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। सांस्कृतिक संस्था लोक पंच द्वारा 24 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन पदाधिकरण द्वारा आयोजित एवं मनीष महिवाल निर्देशित नाटक पर्यावरण प्राण हमारे की प्रस्तुति की गयी। मुख्य मंच आपदा प्रबंधन पदाधिकारीगण द्वारा बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में की गयी।

नाटक का कथासार के अनुसार एक खुशहाल किसान तथा उसकी पत्नी द्वारा अन्य किरदारों तथा दर्शकों को जलवायु परिवर्तन का खतरा, इसके दुष्परिणाम और इसे नियंत्रित करने के उपाय बताया जाता है। साथ हीं जल, भूमि तथा वनस्पति संरक्षण के लिए प्रेरित की जाती है। इसके सहज तरीके बताते हुए पानी बर्बाद न करना, वृक्षारोपण करना तथा रासायनिक खादों और कीटनाशक का उपयोग न करना आदि की जानकारी दी जाती है।

नाटक के मुख्य कलाकारों में मनीष महिवाल, अरविंद कुमार, राम प्रवेश, कृष्ण देव, सोनल कुमारी, उर्मिला कुमारी, अजित कुमार, रोहित चंद्रवंशी, अभिषेक राज, विवेक ओझा शामिल थे। प्रस्तुत नाटक के लेखक व् निर्देशक मनीष महिवाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *