सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। मजदूरों के बिना कोई भी देश विकसित नहीं हो सकता है। मजदूर ही अपने खून पसीने को एक कर विकास की सीढ़ी की नींव रखता है।
उक्त बातें झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय ने पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा सेल क्लब में एक जनसभा का आयोजन कर अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूरों को संबोधित कर कहा।

उन्होंने कहा कि आज देखा जाए तो हर क्षेत्र में खदान प्रबंधन द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। गुवा सेल खदान में मजदूरों पर हो रहे शोषण को संघ कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। मजदूरों के शोषण के खिलाफ हमेशा लड़ते आई है और आगे भी लड़ेगी। चाहे इसके लिए सेल का चक्का जाम क्यों न करना पड़े। मजदूरों को न्याय दिला कर ही रहेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय से रैली निकालते हुए तथा विभिन्न नारे लगाते हुए गुवा जनरल ऑफिस समक्ष बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद रैली गुवा सेल क्लब में आकर सभा में तब्दील हो गई।
जहां मंच पर आसीन संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय, नोवामुंड़ी भाग एक जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, महामंत्री अंतर महाकुड़, समाजसेवी नाजीर खान, उपाध्यक्ष चंद्रिका खंडाईत, शिक्षक नूतन सुंडी आदि ने धरती आवा बिरसा मुंडा के फोटो पर दीप जलाकर एवं माला पहनकर उन्हें नमन किया।

उपस्थित गणमान्य जनों ने भी उपस्थित मेहनतकश कामगारों को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट सेवा प्रदान करने वाले मजदूरों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।मौके पर अंतर महाकुड़, राजेश यादव, संजय सांडिल, संजय बहादुर, किशोर सिंह, आरती होरो, बसंती देवी, अभय राम सहित काफी संख्या में मजदूर मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply