प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत में वित्तीय वर्ष 2023/24 एवं 24/25 के दौरान मनरेगा योजना अंतर्गत किए गये विभिन्न कार्यों का अंकेक्षण 29 जनवरी को किया गया।
जानकारी के anubप्रखंड टीम के सदस्यों द्वारा बीते 23 से 28 जनवरी तक किए जाने के उपरांत 29 जनवरी को विधिवत पंचायत सचिवालयों में सुनवाई की गयी। मालूम हो कि अंकेंक्षण कार्य में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में बीआरपी (अंकेक्षक) आशा देवी, अभिषेक सिंह चौधरी व मेघा देवी आदि शामिल थी। बीते सात दिनों से डेरा जमाए थे। आज सुनवाई के क्रम में प्रखंड पर्यवेक्षक बतौर काशीनाथ रजवार (पीकेओ) सहित मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, रोजगार सेवक बीरेंद्र कुमार महतो, बीएफटी बैजनाथ रविदास, कई वार्ड सदस्य व महिला लाभुक अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित थी।
इसी क्रम में अंगवाली दक्षिणी पंचायत सचिवालय (बारकेंदुआ) में अंकेक्षक टीम में मदन महतो, मनोज सिंह, राजेश कुमार, पर्यवेक्षक बतौर प्रखंड के आशीष रंजन सिंह, रोजगार सेवक मो. शफीक आलम, पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन, उप मुखिया मोहन मांझी, मनोज सोरेन, बसंती कुमारी, सुमन हांसदा, लोबिश्वर मांझी, गुणाराम मुर्मू आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply