Advertisement

जेबीकेएसएस की बैठक में लिया गया जन-जागरूकता का निर्णय

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत के वार्ड दो स्थित बांधधार मुहल्ले में 26 नवंबर को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पदेन प्रतिनिधियों, सदस्यों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।

बैठक में आम सहमति बनी कि शीघ्र ही समिति के निर्देशानुसार जन-जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक रहिवासियों को समिति में जोड़ा जाएगा। उक्त बैठक में पवन रजवार, परमेश्वर महतो, बरूण मिश्रा, भोला राज, रॉकी कमार, नकुल महतो, ललित रजवार, शिव कुमार, अनिल रजवार, कुंवर रजवार, जुगल रजवार, राहुल शर्मा, धनेश्वर रजवार, लखी देवी, अंजू देवी, पार्वती देवी आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *