Advertisement

कांग्रेस द्वारा महंगाई के विरुद्ध अरजुवा में किया गया जनजागरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आसमान छूती मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार के विरुद्ध 29 नवंबर को पेटरवार प्रखंड के हद में अरजुवा पंचायत में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जनजागरण चलाकर लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम (Programme) का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष कमलेश प्रसाद ने बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कमेटी के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी 23 पंचायतों में जनजागरण चलाया गया।

अभियान में गोमियां प्रखंड के प्रभारी सिन्हा लाल रजवार, नारायण रजवार, संतोष रजवार, सीताराम रजवार, पहलू रजवार, मुकेश कमार, टिंकू रजवार, नागेश्वर रजवार, इंद्रजीत रजवार, जगरनाथ बेदिया, रमेश महतो, उपेंद्र रजवार, राजेश रजवार, राजकुमार कमार, संजय कमार, भुनेश्वर रजवार सहित अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *