Advertisement

बेरमो जिला बनाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन 78 दिन से जारी

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जिला की मांग को लेकर बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित अनुमंडल कार्यालय के समीप अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर समिति के संयोजक संतोष नायक का 78 दिन से बैठे हैं। यहां सहयोगी के रूप में मुन्ना श्रीवास्तव, कुलदीप प्रजापति, मिथुन चंद्रवंशी, मुकेश कुमार लगातार साथ निभा रहे हैं ।

वहीं अधिवक्ता संघ सह जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, अधिवक्ता संघ सह समिति के महासचिव वकील प्रसाद महतो, राम बल्लभ महतो, वासु कुमार डे, अरुण प्रसाद महतो, सुभाष कटरियार, कल्याणी, रिया कुमारी, निशु सिन्हा, प्रह्लाद महतो, आनंद श्रीवास्तव, शालिग्राम प्रसाद, जितेंद्र कुमार सिन्हा, बैद्यनाथ महतो, महादेव राम, मृत्युंजय कुमार झा, तपन कुमार डे आदि का सहयोग लगातार मिल रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *