Advertisement

बेरमो जिला बनाने को लेकर 68वां दिन भी धरना प्रदर्शन जारी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में बेरमो जिला बनाने की मांग को लेकर 11 फरवरी को 68वां दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा।

धरना पर बैठे बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष कुमार नायक को सहयोग करने पेटरवार प्रखंड के वार्ड सदस्य का ग्रुप 11 फरवरी को धरना स्थल पहुंचकर नायक का साहस बढ़ाया और समर्थन देते हुए कदम से कदम मिला कर चलने की बात कही।

जानकारी के अनुसार बेरमो अधिवक्ता संघ के नेतृत्व मे जिला बनाने की दृढ़ संकल्प लेकर नायक अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे है। रात्रि सहयोगी के रूप में मुन्ना श्रीवास्तव, मिथुन कुमार, मुकेश कुमार, कुलदीप प्रजापति बीता रहे है।

समिति के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, सचिव वकील प्रसाद महतो, राम बल्लभ महतो, महादेव राम, मृत्युंजय कुमार झा, तपन कुमार डे, अशोक पाठक, वकील महतो, महेश ठाकुर, संजय कुमार डे, महुआ कारक, कल्याणी, रिया कुमारी, जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, भाजपा ओबीसी मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष चितरंजन साव, तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव, दांतू मुखिया चंद्र शेखर नायक एवं जिप सदस्य माला कुमारी, रामचंदर यादव आदि का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

समर्थन देने पहुंचे वार्ड सदस्य सेवा गंझू, पिंटू कुमार, नागेश्वर कुमार, एमडी मुमताज आलम, नारायण सोरेन, महिलाल मांझी, साधमनी देवी सहित दर्जनों गणमान्य शामिल थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *