विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बेरमो को जिला बनाने की मांग धीरे धीरे तूल पकड़ने लगा है। लगातार इसे लेकर जगह जगह बैठकों तथा धरना प्रदर्शन का दौर जारी है।
इसे लेकर 4 जुलाई को बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड मुख्यालय के समीप बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक एवं सह संयोजक कुलदीप प्रजापति की अगवाई में जिप अध्यक्षा, जिप सदस्य, प्रखंड प्रमुख एवं कई पंचायतों के मुखिया सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष शामिल होकर पैदल प्रखंड मुख्यालय की ओर कूच किये। पैदल यात्रा प्रखंड मुख्यालय जाकर विशाल जनसभा में बदल गई।

सभा में गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो शामिल हुए। विधायक ने धरना स्थल पर स्वयं हांथो में तख्ती लेकर झारखंड सरकार से बेरमो को जिला बनाने की मांग की। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बेरमो जिला बनने की सभी अहर्ता पूरी करता है। इसके लिए हमें एकजुट होकर धारदार लड़ाई लड़नी होगी, तभी जाकर सफलता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि अगर बेरमो को जिला बनाई जाती है तो तमाम तरह की सुविधाएं मिलेगी। रहिवासियों को अन्यत्र भटकना नहीं पड़ेगा। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के साधन खुलेंगे।
सभा में जिप अध्यक्षा सुनिता देवी, जिप सदस्य सुरेन्द्र राज, प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौडे, आजसू नेता राजेश विश्वकर्मा,, बबलू तिवारी के अलावा अधिवक्ता वकील प्रसाद महतो, आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद, पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष गंदौरी राम, राजकुमार यादव, मुखिया बलराम रजक, तारामणि भोक्ता सहित कई गणमान्य जनों ने अपने विचार रखे। सभी ने संयुक्त रूप से गोमियां के प्रखंड विकास पदाधिकारी कपील कुमार को ज्ञापन सौंपा।
मौके पर उपरोक्त के अलावा समाजसेवी रोहित यादव, संदीप स्वर्णकार, देवनारायण प्रजापति, पूर्व मुखिया घनश्याम राम, मिथुन चंद्रवंशी, रविंद्र साहु, दीपक कुमार, मोहन नायक, सुधीर ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के महिला-पुरुष मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply