Advertisement

प्रबंधन से वार्ता के बाद प्रस्तावित चक्का जाम आंदोलन स्थगित

सीएमडी से सहमति के बाद वार्ता महज औपचारिकता-वरुण कुमार सिंह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना खुली खदान में इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ द्वारा 26 फरवरी को प्रस्तावित चक्का जाम आंदोलन को प्रबंधन के साथ हुई वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया है। उक्त जानकारी राकोमसं कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने 25 फरवरी को दी।

उन्होंने बताया कि आज का कोलियरी प्रबंधन के साथ वार्ता महज औपचारिकता था, जबकि उनकी पहल पर दो दिन पूर्व सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद ने जारंगडीह को दो डंपर व एक ड्रिल मशीन देने पर सहमति जताई थी। इसके अलावा कामगारों को भी संडे ड्यूटी देने को लेकर उन्होंने क्षेत्र के महाप्रबंधक से वार्ता करने की बात कही है।

सिंह ने कहा कि चुकि उनका 26 फरवरी का चक्का जाम आंदोलन पूर्व से हीं प्रस्तावित था, इसलिए जारंगडीह के परियोजना पदाधिकारी परमानंद गुईन की पहल पर उन्होंने आज वार्ता किया है।

आयोजित वार्ता में प्रबंधन की ओर से पीओ पी गुईन के अलावा क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन जयंत कुमार, परियोजना के कार्मिक प्रबंधक सुभाष चंद्र पासवान, पीओ के निजी सहायक संजीत कुमार सिन्हा, जबकि यूनियन की ओर से राकोमसं कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वकील अंसारी, आदि।

जारंगडीह शाखा अध्यक्ष योगेंद्र सोनार, सहायक सचिव अंजनी कुमार सिंह, अशोक ओझा, किशुन मंडल, अवतार सिंह, कृष्णा मंडल, राम बिहारी सिन्हा, हरेंद्र सिंह, अमृत करमाली, राजीव कुमार सिंह, रिंटू सिंह, रणधीर सिंह, संदीप यादव, पुरुषोत्तम महतो, कृष्णा हाड़ी आदि शामिल थे।

इस संबंध में पीओ ने बताया कि प्रबंधन का उद्देश्य निर्विवाद होकर उत्पादन उत्पादकता पर ध्यान केंद्रित करना है। उन्होंने कहा कि नई मशीन मिलने के बाद मुख्यालय स्तर से कोलियरी के कोयला उत्पादन लक्ष्य वृद्धि अवश्यंभावी है।

जिसका लाभ यहां के कामगारों को मिलेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन जयंत कुमार तथा कार्मिक प्रबंधक एससी पासवान ने वार्ता को सफल बताते हुए यूनियन के सभी मांगों को मान लिए जाने की पुष्टि की।

एक अन्य जानकारी के अनुसार यूनियन द्वारा बीते 19 फरवरी को किए गए चक्का जाम आंदोलन के खिलाफ कोलियरी प्रबंधन द्वारा मामला दर्ज कराए जाने को लेकर न्यायालय द्वारा 25 आंदोलनकारियों के विरुद्ध 107 का मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे संबंधित नोटिस संबंधित आंदोलनकारियों को आज दी गई। Is की पुष्टि पुलिस निरीक्षक एवं बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान ने की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *