एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव के निर्देश पर 2 अगस्त को जिला के हद में शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन करगली गेट में झामुमो फुसरो नगर कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक कुमार महतो तथा संचालन फुसरो नगर सचिव महताब खान ने किया।
बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा फुसरो नगर समिति का विस्तार हेतु पदाधिकारियों के नाम का प्रस्ताव एवं समर्थन लिया गया। जिसकी सूची बाद में जारी करने की बात कही गयी। बैठक में जन समस्याओं को लेकर उच्चाधिकारियों और सरकार के संज्ञान में देने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो जिला संयुक्त सचिव पान बाबू केवट शामिल हुए।

बैठक में मुख्य रूप से गोविंद रजक, बुद्धीजीवि मोर्चा बोकारो नगर उपाध्यक्ष टेकनरायण महतो, फुसरो नगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार महतो, सह सचिव राजेश राम सुपन, शंकर प्रसाद बेसरा, शमसुद्दीन खान, जितेंद्र कुमार सिंह, मो. कलीम, कालीचरण टुडू, हर्ष कुमार, सूरज बाऊरी, गुलाब खान, आनंद सोनी, संजय रजक, राजेश कुमार, राकेश कुमार, रोहित कुमार महतो, मुकेश कर्मकार, रवि कुमार महतो, हीरू सिंह, सुनील कुमार, मनोज कुमार, गुड्डू कुमार यादव, प्रकाश नायक, मुन्ना उरांव, दीपक गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो, राम अवतार सिंह, हरिनारायण सिंह, सोनी देवी, बसंती देवी, विक्की कुमार, अमरदीप कुमार, मो. जालिम अंसारी, रणधीर राम आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply