Advertisement

भूमिहार महिला समाज द्वारा ब्रह्मर्षि भवन कदमा में प्रोजेक्ट का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/जमशेदपुर (झारखंड)। भूमिहार महिला समाज झारखंड की ओर से बीते 2 जून को जमशेदपुर कदमा में स्थित ब्रह्मर्षि भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार भूमिहार महिला समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में रोज़गार एक प्रयास नामक प्रोजेक्ट किया गया। इसमें महिलाओं द्वारा घर में विभिन्न प्रकार के उत्पादों को बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

इस एक दिवसीय कार्यशाला में आसपास के क्षेत्र के 25 से ज्यादा प्रकार के उत्पादों जैसे अचार, मुरब्बा, मठरी, हस्त-शिल्प सामग्री, हाथ से कढ़ाई की हुई चादर, टेबल-क्लोथ इत्यादि बनाने का लाभ प्रद तरीका बताया गया।

इस अवसर पर महिला समाज को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने हेतु महिलाओं के द्वारा, महिलाओं के लिए आयोजित महिलाओं के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की जमकर सराहना की गयी।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने खुद को स्वावलंबी बनाने की दिशा में 15 से ज्यादा स्टाल लगाए। रोज़गार – एक प्रयास के तहत महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। यह कार्यक्रम पिछले 4 साल से चलाया जा रहा है।

इसे सफल बनाने में भूमिहार महिला समाज झारखंड की कार्यकारिणी सदस्या प्रेमलता, अन्नू सिंह, मंजू सिंह, ज्योति कुमारी, खूशबू सिंह, मंजू कुमारी एवं निशा सिंह ने विशेष योगदान दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *