Advertisement

परियोजना पदाधिकारी ने पदभार संभाला, अधिकारियों ने किया सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी में पूर्व परियोजना पदाधिकारी बसंत कुमार साहू के स्थानांतरण के बाद नये परियोजना पदाधिकारी के पद पर दुर्गेश कुमार सिन्हा ने बीते 25 सितंबर को पदभार ग्रहण किया। पूर्व परियोजना पदाधिकारी साहू का स्थानांतरण बरका सयाल क्षेत्र में क्षेत्रीय अधिकारी सेफ्टी के पद पर किया गया है।

जानकारी के अनुसार नये परियोजना पदाधिकारी सिन्हा सीसीएल के नॉर्थ कर्णपुरा क्षेत्र के पूरनाडीह कोलियरी में कार्यरत थे। नये एवं पूर्व पीओ के बीच 25 सितंबर को चार्ज हैण्ड ओवर एवं टेक ओवर किया गया।

नये पीओ सिन्हा के पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद खान प्रबंधक कृष्ण मुरारी के नेतृत्व में बीते 26 सितंबर को परियोजना पदाधिकारी कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में नये पीओ को गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया गया।

मौके पर उपरोक्त के अलावा परियोजना अभियंता उत्खनन रत्नेश कुमार, परियोजना अभियंता विद्युत मोहन कुमार, कार्मिक प्रबंधक गुरु प्रसाद मंडल, ऑपरेशन इंचार्ज आर. के. सिंह, सेफ्टी प्रबंधक अनिश कुमार दिवाकर, शुभेन्दु होरो, आकाश कुमार, राजीव रंजन, रिषभ अमन आदि अधिकारी गण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *