Advertisement

प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कसमार का मैट्रिक बोर्ड का रिजल्ट शानदार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कसमार का मैट्रिक बोर्ड का रिजल्ट शानदार रहा। इस स्कूल के 98 प्रतिशत छात्राओं ने सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कसमार की छात्रा आशिया प्रवीण 92 फ़ीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉपर बनी। वही अंजलि मुखर्जी 90.4 फ़ीसदी अंकों के साथ स्कूल का सेकंड टॉपर एवं सुमन कुमारी 89 फीसदी अंको के साथ तृतीय टॉपर बनी। इस स्कूल के 85 बच्चियों ने प्रथम श्रेणी, 95 बच्चियों ने द्वितीय श्रेणी एवं सात छात्राएं तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुई है।

दशवी बोर्ड की सफल छात्राओं को स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विपिन मुखर्जी, वरीय शिक्षक लक्ष्मण कुमार चौधरी, डॉ विजय कुमार शर्मा, रीता कुमारी, कुसुम कुमारी, देवाशीष मुखर्जी आदि ने बधाई दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *