Advertisement

देशज अभिक्रम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। गैर सरकारी संस्था देशज अभिक्रम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को वृक्षारोपण कर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वृक्षारोपण तथा जागरूकता कार्यक्रम में दर्जनों पर्यावरण सखी की महिलाओं तथा बच्चियों ने भाग लिया। वहीं हनुमान मंदिर के पुजारी की सात वर्षिया पुत्री ने भी अपने जन्मदिन पर मंदिर परिसर में वृक्षारोपण की।

उक्त जानकारी देते हुए देशज अभिक्रम के बोड़िया दक्षिणी पंचायत समन्वयक सुशीला देवी ने बताया कि संस्था की दर्जनों पर्यावरण सखी ने बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के कथारा एक नंबर तथा अस्पताल कॉलोनी में वृक्षारोपण किया। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यहां संस्था द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर आमजनों को वृक्ष लगाने से होनेवाले फायदे के बारे में बताया गया।

समन्वयक सुशीला देवी ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित संस्था की तमाम पर्यावरण सखी मंडल की महिलाओं द्वारा आसपास वृक्षारोपण किया गया। साथ हीं ऑफिस कॉलोनी स्थित अंबेडकर चौक से कथारा एक नंबर कॉलोनी कार्यक्रम स्थल तक जागरूकता रैली निकाली गयी।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कथारा एक नंबर स्थित बजरंग बली मंदिर प्रांगण में मंदिर के पुजारी बंटी पांडेय की सात वर्षिया पुत्री श्रीति कुमारी ने भी अपने जन्मदिन पर मंदिर परिसर में संस्था के सहयोग से उड़हुल फुल का पेड़ लगायी।

मौके पर देशज अभिक्रम सखी मंडल की पंचायत समन्वयक सुशीला देवी के अलावा पंचायत की जल सहिया लीना अंथोनी, सहिया गुड़िया देवी, वीणा सिन्हा, पिंकी कुमारी, गरिमा कुमारी, सविता देवी, के. ललिता राव, संजना सिन्हा, रूबी देवी, मीतू देवी, चमेली देवी, अनीता मिश्रा, कुंती देवी, शीला देवी, रीना कौर सहित आसपास की दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *