Advertisement

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 154वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जन्म जयंती के अवसर पर 2 अक्तूबर को सारण जिला समाहरणालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर उप विकास आयुक्त सारण एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

सारण जिला मुख्यालय छपरा में गांधी जयंती कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियो को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को अपने जीवन में उतारें।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा एवं उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए, ताकि हम सब उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण और उन्नति में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक है। राष्ट्रपिता का जीवन आत्म निर्भरता, श्रम की गरिमा, स्वच्छता और ग्रामीण विकास का संदेश देता है।

वे शांति और अहिंसा के महान दूत थे। डीडीसी ने कहा कि स्वच्छता के प्रति बापू की सोंच, उनके विचार को हम सब मिलकर आत्मसात करें यही उनकी जयंती मनाना हम सबों के लिए सार्थक होगा।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *