Advertisement

विश्व एड्स दिवस पर गोविन्दपुर में कार्यक्रम का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो) जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के निर्देशानुसार बेरमो प्रखंड के गोविन्दपुर एफ पंचायत में एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के तहत कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों को विस्तार पूर्वक कानूनी जानकारी दी गई, साथ में टेम्पलेट भी बांटा गया। कार्यक्रम पीएलवी कनकलता सिन्हा द्वारा बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर में कराया गया।

मालूम हो कि सौ दिन विधिक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत आज विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मौजूद सभी आम व् खास जनों को पीलवी कनकलता सिन्हा के द्वारा जानकारी दी गई।

साथ ही बोकारो जिला के हद में पेटरवार, कसमार, गोमियां सहित अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडो में एड्स दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जहां पिएलवी कृष्णा रजक सहित अन्य पिएलवी ने जानकारी दिया। उक्त जानकारी तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम सह प्रभारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव विशाल गौरव ने दी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *