Advertisement

एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा केबी कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में हाकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि देकर राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत की गयी। विधिवत् दीप प्रज्ज्वलन व् मेजर ध्यानचंद के जीवनी एवं खेल के मानव जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला गया।

संबोधित करते हुए प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का उद्वेश्य देश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है। प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने कहा कि हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद के सम्मान में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि खेल हमारे दैनिक जीवन में शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। डॉ साजन भारती ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस का थीम एक घंटा खेल के मैदान में है।

कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास ने कहा कि खेल दिवस खेलो के मूल्य, अनुशासन, दृढ़ता, खेल भावना और टीम वर्क के बारे में जागरूकता बढ़ाना, आम जनता को खेलो को अपनाने और इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही खेल के माध्यम से फिट और स्वस्थ रहने के महत्व पर जोर देना है।

इस अवसर पर एनएसएस स्वयं सेवकों ने पोस्टर, स्लोगन तथा भाषण के माध्यम से खेल दिवस का संदेश देने का कार्य किया, जिनमें मिलन कुमार गुप्ता, ईशा कुमारी, कुमकुम सुनंदे, स्नेहा कुमारी, रोशनी कुमारी, खुश्बू कुमारी, प्रियंका कुमारी, सोनिका कुमारी, सुलेखा कुमारी, गूंजा पल्लवी, विनीता कुमारी, विनीता कुमारी आदि शामिल थे। कार्यक्रम के अवसर पर पुरुष एवं महिला कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर उपरोक्त के अलावा कॉलेज के व्याख्याता डॉ साजन भारती सहित कॉलेज कर्मी व् एनएसएस स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *