Advertisement

झिरकी में विस्थापित संघर्ष ट्रस्ट समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के झिरकी यादव बस्ती मे 2 नवंबर को विस्थापित संघर्ष ट्रस्ट समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो शामिल हुए।

उक्त कार्यक्रम में जनता मजदूर संघ नेता सहित युवा शक्ति संगठन के तीनों पदाधिकारी, सी सी एल कथारा कोलियरी के प्रभारी परियोजना पदाधिकारी कृष्ण मुरारी आदि अतिथियों का स्वागत माला पहना कर, शॉल ओढ़ा कर पुष्पगुच्छ अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विस्थापि संघर्ष ट्रस्ट समिति स्थापना दिवस में गरीबों और विकलांग जनों के बीच अन्न दान किया गया। वक्ताओं द्वारा कहा गया कि झिरकी में जो आग लगी है, उस आग की रोकथाम के लिए सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन को ध्यान देना चाहिए, ताकि झिरकी को झरिया बनने से रोका जा सके। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *