Advertisement

स्थापना दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर बोकारो नगर महिला मोर्चा द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में महिलाओं ने गरीबों के साथ भोजन ग्रहण किया।

जानकारी के अनुसार भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर बोकारो नगर मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता गोस्वामी द्वारा शक्ति केंद्र महिला कॉलेज सेक्टर थर्ड ई स्थित बूथ क्रमांक 305 में अनुसूचित जाति के दर्जनों महिला, पुरुषों के साथ भोजन ग्रहण किया गया। साथ हीं केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए जा रहे हैं योजना के बारे में जानकारी साझा किया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लीला देवी, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय प्रभारी अर्चना सिंह, नगर महामंत्री पुष्पा मिश्रा, रीना वाजपेई, सरस्वती, मंजू, सुनीता, अनीता, भारती, राहुल, अमन, सपन सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *