Advertisement

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर सेक्टर-9 के सरदार पटेल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर-9 स्थित सरदार पटेल स्कूल में भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोमियां के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि बोकारो के पूर्व विधायक बिरंचि नारायण विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने सरदार पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विचारों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों में उत्साह और अनुशासन को देखकर अतिथियों ने विद्यालय परिवार की सराहना की। इस अवसर पर पुर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और त्याग आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। देश की एकता और अखंडता के लिए उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

पूर्व विधायक बिरंचि नारायण ने कहा कि सरदार पटेल ने सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर भारत को मजबूत और अखंड राष्ट्र बनाया। आज के युवाओं को उनके जीवन से अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा कि विद्यालयों में ऐसे आयोजनों से बच्चों के भीतर देशभक्ति की भावना और मजबूत होती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार एवं आयोजन समिति को इस सफल आयोजन के लिए अतिथियों द्वारा साधुवाद दी गई। इस अवसर पर शिक्षकगण, अभिभावक, छात्र-छात्रा एवं गणमान्य नागरिक वृंद बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *