प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मंजुरा स्थित गायत्री ज्ञान मन्दिर में 8 जून को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार गायत्री ज्ञान मन्दिर मंजूरा में अखिल विश्व गायत्री परिवार के बोकारो जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा की अध्यक्षता में विशेष गोष्ठी की गई, जिसमें मन्दिर संचालन के लिये 11 सदस्यीय व्यवस्था समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा ने कहा कि गायत्री परिवार का मुख्य उद्देश्य मानव में देवत्व का जागरण और धरती पर स्वर्ग का अवतरण हैं। सभी परिजनों को इस कार्य के लिए प्राण पन से लग जाना है।
उन्होंने कहा कि हमारे गुरुदेव वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने कहा है कि वर्तमान समय सन्धि काल का चल रहा है, जिसमे सृजन और विनाश की गति एक साथ गतिमान हैं। हम सभी को सृजन की ओर गति बढ़ाना है और गुरुदेव का संकल्प नव युग का निर्माण में सहयोगी बनना हैं। कहा कि आने वाला युग प्रज्ञा युग होगा। जनमानस का विचार में क्रांति आएगी। गायत्री परिवार के एक एक सदस्यों को इस अभियान में लग जाना होगा।
गोष्ठी का संचालन प्रखण्ड समन्वयक गिरिवर महतो ने किया, जबकि गोष्ठी में मुख्य रूप से सर्वेश्वर महतो, सुधीर महतो, प्रकाश महतो, बेबी कुमारी, नारायण चौधरी हरि महतो, जयसवालजी आदि लगभग 80 महिला-पुरुषों की उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply