ब्रह्मकुमारी की रानी दीदी एवं कवयित्री सविता राज को किया गया सम्मानित
एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को मुजफ्फरपुर क्व ब्रह्माकुमारीज संस्थान में सोशल वर्कर फॉर वूमेन इंपॉवरमेंट संस्था ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका बबली कुमारी ने उपस्थित तमाम जनों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।
विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज मुजफ्फरपुर की रानी दीदी को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं फलों की टोकरी से सम्मानित किया गया।साहित्य के क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए मुजफ्फरपुर की युवा कवयित्री सविता राज को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर संस्था की मीरा जायसवाल, सुमिता प्रकाश, रानू गुप्ता, अरुणिमा सिन्हा, रंजीत कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉक्टर कंचन कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में ब्रह्मकुमारीज संस्थान के सभी सदस्यों ने सराहनीय सहभागिता निभाई।
![]()













Leave a Reply