Advertisement

आगामी 8 फरवरी को वन देवी मंदिर में मां दुर्गा प्रतिमा स्थापना दिवस पर कार्यक्रम

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा से 5 किलोमीटर दूरी पर मनोहपुर जानेवाली मुख्य सड़क के किनारे बनी वन देवी मंदिर में मां दुर्गा प्रतिमा स्थापनाा का एक साल पुरा होने के लेकर आगामी 8 फरवरी को स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर भक्तों के बीच खीर -बुंदिया वितरण किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार प्रतिमा स्थापना वर्षगांठ पर मंदिर परिसर में हवन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि सेल अयस्क खान के सीजीएम कमल भास्कर तथा विशिष्ट अतिथि सेल गुवा अयस्क खान के महिला समिति अध्यक्ष डॉ स्मिता भास्कर होंगे। पंडित नागेंद्र पाठक एवं सहायक नवी दत्ता महापात्रो द्वारा पूजोत्सव की जाएगी।

बताया जाता है कि वन देवी पूजा आयोजक के तौर पर वार्षिक समारोह में संरक्षक साधु चरण सिद्धू, अध्यक्ष गंगा सिद्धू, सचिव झरनी दास, कोषाध्यक्ष रेणु सिंह, विमला बोदरा, मंगल बोयपाई व अन्य शामिल रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *