एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
जानकारी के अनुसार कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में जंतु शास्त्र सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का विधिवत् आयोजन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है। कहा कि नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। नारी जीवनदायिनी हैं।
डॉ मधुरा केरकेट्टा ने कहा कि नारी प्रेम की मूर्ति व रिश्ते संवारने वाली शक्ति स्वरूपा हैं। वुमन सेल कॉ-ऑर्डिनेटर डॉ नीला पूर्णीमा तिर्की ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण सामाजिक आवश्यकता के साथ साथ एक प्रगतिशील समाज की पहचान भी है। आबिद जहां ने कहा कि महिला दिवस का उद्देश्य केवल महिलाओं की सफलता का जश्न मनाना ही नहीं बल्कि उनके अधिकारों, समानता व सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना भी है।
डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि समाज में महिलाओं के सम्मान, समानता और अधिकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता और त्याग का प्रतीक माना गया है। कार्यालय क्रम रविंद्र कुमार दास ने कहा कि एक शसक्त महिला ही अपने परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती है।
इस अवसर पर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने कई प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें नृत्य , डांस, भाषण, पोस्टर, स्लोगन, कविता पाठ आदि शामिल था। गाना में मनीषा कुमारी, मोहिनी कुमारी, नीतू कुमारी, डांस में प्रीति कुमारी, भाषण में सरिता कुमारी, पूर्णीमा कुमारी, सिमरन कुमारी, तनीषा कुमारी, पोस्टर में काजल कुमारी, मुस्कान कुमारी, सिमरन कुमारी, नेहा कुमारी, आशा कुमारी, कविता पाठ में कोमल सिंह, मोहिनी कुमारी, सरिया प्रवीण रहे। सभी प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आनेवाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
निर्णायक मंडल टीम में डॉ अरुण रंजन, डॉ सुशांत बैरा, प्रो, विपुल कुमार पांडेय रहे। मंच संचालन डॉ नीला पूर्णीमा तिर्की व् धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सुनीता कुमारी ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2025 के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को 9 मार्च से बढ़ाकर 16 मार्च तक कर दी गई है। जिसमें 18 से 25 वर्ष के युवा अब 16 मार्च के रात 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन एवं एक मिनट का वीडियो, विकसित भारत का अर्थ क्या है, अपलोड कर सकते हैं।
41 total views, 41 views today