प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीएचसी पेटरवार द्वारा 27 अक्तूबर को अंगवाली स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र (एचडब्लूसी) में परिवार कल्याण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य उपकेंद्र के सीएचओ शीला कुमारी के नेतृत्व में अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत के लगभग ग्यारह महिला प्रतिभागियों से परिवार कल्याण से जुड़े प्रश्नों को लेकर लिखित प्रतियोगिता कराया गया। प्रतियोगिता में छह प्रतिभागी सफल हुई।
जिसमें अंगवाली उत्तरी पंचायत की रीता देवी, शांता देवी, मासूम निशा, सपना खातून तथा दक्षिणी पंचायत की सुप्रिया देवी, विनीता देवी आदि शामिल हैं। सभी विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की सफलता में एएनएम प्रतिभा कुमारी, कुमारी बबिता, सहिया किरण देवी व सुमित्रा देवी आदि की सक्रिय भूमिका रही।
![]()













Leave a Reply