Advertisement

एपावरिंग कंस्यूमर्स ब्रॉडकास्ट पुलिस एंड रेगुलेशन फ्रेम वर्क विषय पर कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। महिला कल्याण समिति धोरी (बोकारो) द्वारा 21 जनवरी को ट्राई भारत सरकार के सौजन्य से किसानों के लिए टेलीकॉम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।

झारखंड के सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज गढ़वा में एपावरिंग कंस्यूमर्स ब्रॉडकास्ट अंडर द पुलिस एंड रेगुलेशन फ्रेम वर्क विषय पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप से एएसपी गढ़वा राहुल देव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में एसडीई बीएसएनल गढ़वा जे एच अंशु, प्राचार्य एसपीडी कॉलेज गढ़वा निकलेश चौबे, पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के. एन. दूबे, सचिव जनक विकाश धारा रमाशंकर चौबे, प्रो.उमेश सहाय, शिक्षक प्रतिनिधि अखिलेश पाठक, डॉ अरविंद कुमार गुप्ता, प्रो. सत्यदेव कुमार, प्रो. धीरज मिश्रा ने भाग लिया।

कार्यक्रम में एसडीएम बीएसएनल ने छात्र छात्राओं को ट्राई भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। प्राचार्य ने छात्र छात्राओं को साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहने हेतु जागरूक किया, जबकि मुख्य अतिथि ने टेलीकॉम उपभोक्ताओं के साथ साइबर अपराधियों द्वारा हो रही धोखाधड़ी और इससे बचने के उपायों और अपने पुलिस विभाग के अनुभवों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर सीएजी मेंबर ट्राई झारखंड रीजन सह मकस महासचिव श्याम कुंवर भारती ने प्रतिभागियों को ट्राई की योजनाओं का कैसे लाभ उठाया जा सकता है पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ट्राई के चैनल से जुड़े जिससे सभी सूचनाओं से आप सभी अवगत होते रहेंगे। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से ट्राई द्वारा निर्मित प्रेजेंटेशन और कई वीडियो दिखाकर दूरसंचार और प्रसारण सेवा में शिकायत नियंत्रण तंत्र दूर संचार एवं प्रसारण की उपयोगिता एवं मोबाइल पोर्टेबिलिटी पर उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के विषय पर काफी विस्तार से जानकारी दिया।

कार्यकम के आयोजन में राजेश चौधरी और विकास कुमार गौतम ने सराहनीय योगदान दिया। सभाध्यक्ष रामाशंकर चौबे ने अंत में धन्यवाद ज्ञापन के बाद सभा की समाप्ति की घोषणा की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *