झारखंड की राजधानी रांची में बिहार दिवस पर कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। बिहार दिवस के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची में 23 मार्च को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार झारखंड की राजधानी राँची स्थित मारवाड़ी भवन में बिहार दिवस के अवसर पर एक भारत, श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने की।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ राज भूषण चौधरी निषाद के अलावा कार्यक्रम के निमित्त भाजपा बिहार से आए अभिषेक, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, रांची विधायक सी.पी. सिंह, मंत्री गणेश मिश्रा, वरुण साहू, रमेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, विनय सिंह समेत दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

आयोजित कार्यक्रम में बिहार की सांस्कृतिक विरासत, उसकी विकास यात्रा और राष्ट्रीय एकता पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 52 total views,  11 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *