अंगवाली व् बोकारो थर्मल में पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। विहंगम योग संत समाज द्वारा गुरु पूर्णिमा के मौके पर 3 जुलाई को प्रथम परंपरा सदगुरु धर्मचंद जी महराज की पुण्यतिथि मनाया गया। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित सदगुरु सदाफल देवजी महराज मंदिर तथा बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल स्थित सदगुरु आश्रम में पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित किए गये।
इस अवसर पर अनुयायियों द्वारा स्वयंसिद्ध सदगुरु स्वतंत्र देवजी महराज, प्रथम परंपरा सदगुरु धर्मचंद देवजी की वंदना व स्वागत गान से कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। पुष्प अर्पित व आरती किए गये। उपदेष्ठा पंचानन साव सहित नरेश मिश्रा, बलभद्र नायक ने सदगुरु की महिमा का बखान किया।
जानकारी के अनुसार अंगवाली में आयोजित कार्यक्रम में इंद्रमोहन नायक ने स्वर्वेद पाठ किया। साथ हीं खीर महप्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, निताई रजवार, अमित मिश्रा, रामप्रवेश मिश्रा, सूदन मिश्रा, गोपाल दत्ता, छोटन नायक, जोगन सिंह, महानंद साव, मीनू मिश्रा आदि सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर बोकारो थर्मल स्थित सदगुरु आश्रम में एक कुण्डीय विश्वशांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया गया। हवन अनुष्ठान विद्यार्थी भोला नाथ, भगवान दास केशरी द्वारा संपन्न कराया गया।
मौके पर यहां विहंगम योग संत समाज के बोकारो जिला संयोजक नीलकंठ रविदास, बेरमो कोयलांचल संयोजक आनंद केशरी, केपी सिंह, जानकी प्रसाद यादव, शिवचंद यादव, खिरोधर गोप, गंगा साव, दीपक महतो, सुभम श्रीवास्तव, गुरुचरण, नारायण मल्लाह, विभास सिंह, प्रभात सिंह, सुरेश कुमार, मधु खत्री, सुरेश प्रजापति,महिला श्रद्धालु मंजू जयसवाल, कुंतला देवी, रंजीता देवी, रेणु दास आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply