Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर के. बी. कॉलेज बेरमो में कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 7 मार्च को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने की।

कॉलेज के जंतु शास्त्र विभाग सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य सहित सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल के वरीय चिकित्सक डॉ निशा टोप्पो तथा कॉलेज के व्याख्याताओं द्वारा विधिवत् दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिवस महिलाओं के संघर्ष और सफलता की कहानी को सम्मान देने का अवसर है। डॉ निशा टोप्पो ने कहा कि आज महिलाएं राजनीति, विज्ञान, खेल, कला, रक्षा और व्यापार हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। कहा कि महिला दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि जागरूकता का दिन है।

कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने कहा कि यह दिन महिलाओं को समान अधिकारों, स्वतंत्रता और अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। वूमेन सेल को-ऑर्डिनेटर डॉ नीला पूर्णिमा तिर्की ने कहा कि यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों, संघर्षों व समाज में अमूल्य योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। डॉ अलीशा वंदना लकड़ा ने कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि जब महिलाओं को अवसर मिलता है तो समाज और देश दोनों प्रगति करते हैं। डॉ मधुरा केरकेट्टा ने कहा कि महिला दिवस मनाने का उद्देश्य समाज में महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करना है। कहा कि जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो परिवार, कार्यस्थल और पूरा समाज मजबूत होता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमें याद दिलाता है कि समानता और सम्मान केवल शब्द नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कॉलेज के छात्राओं के बीच कई तरह की प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुति, फूड स्टॉल, क्विज प्रतियोगिता आदि आयोजित किया गया। मंच संचालन डॉ नीला पूर्णीमा तिर्की तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ मधुरा केरकेट्टा ने किया।

कार्यक्रम में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो. इंचार्ज गोपाल प्रजापति, डॉ निशा टोप्पो, पुष्पा कुमारी, डॉ अरुण कुमार रॉय महतो, डॉ अलीशा वंदना लकड़ा, डॉ नीला पूर्णीमा तिर्की, डॉ मधुरा केरकेट्टा, सुनीता कुमारी, कलावती देवी, सुसारी देवी, करिश्मा, काजल, आशा देवी, डॉ साजन भारती, डॉ प्रभाकर कुमार, डॉ वासुदेव प्रजापति, डॉ व्यास कुमार, प्रो. अमीत कुमार रवि, प्रो. विपुल कुमार पांडेय, डॉ अरुण रंजन, डॉ सुशांत बैरा, डॉ विश्वनाथ प्रसाद, कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास, सदन राम, रवि यादविंधु, मो. साजिद, शिव चन्द्र झा, बालेश्वर यादव आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *