विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमिया प्रखंड के हद में वन बी मार्केट में 2 जून को प्याऊ का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन गोमिया बीडीओ एवं जिप सदस्य ने संयुक्त रूप से किया।
जानकारी के अनुसार स्वांग व्यवसायिक संगठन द्वारा भीषण गर्मी से आम राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से स्थानीय वन बी मार्केट परिसर में प्याऊ की व्यवस्था की गई है। उक्त प्याऊ का उद्घाटन गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव कुमार महतो एवं जिला परिषद (जिप) सदस्य आकाश लाल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर बीडीओ महतो ने कहा कि गर्मी के मौसम में बाजार आने-जाने वाले आम राहगीरों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है। खासकर मजदूर वर्ग और आम जनता को अपने कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना पड़ता है। ऐसे में प्याऊ की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने व्यवसायी संघ द्वारा इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सामाजिक सोच से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। कहा कि प्याऊ की यह व्यवस्था स्थानीय रहिवासियों और राहगीरों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों ने व्यवसायी संघ की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की और गर्मी के मौसम में अन्य जगहों पर भी इस तरह की व्यवस्था की जरूरत पर बल दिया। मौके पर पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, बनवारी लाल, सुनील सिंह, संजय श्रीवास्तव, राजू अग्रवाल, पंकज श्रीवास्तव, फिरोज खान, सुबोध श्रीवास्तव, अनिल स्वर्णकार समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply