Advertisement

निर्माता निर्देशक हंसराज लोहरा बनें एलजेपी (आर) खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। फिल्म निर्माता निर्देशक हंसराज लोहरा को लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान ने हंसराज लोहरा के आस्था और विश्वास को देखते हुए सम्मान के साथ पार्टी की आजीवन सदस्यता दिलाई।उन्होंने कहा कि इनके जुड़ने से झारखंड के कलाकारों और फिल्म संगीत उद्योग के विकास को लेकर सक्रियता बढ़ेगी।वहीं पार्टी भी मजबूत होगी।

हंसराज लोहरा ने प्रदेश अध्यक्ष सहित केंद्रीय पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया एवं आभार प्रकट किया।उन्होंने कहा कि झारखंड के कलाकारों के लिए खुशखबरी हैं।वे केंद्रीय अध्यक्ष सह मंत्री चिराग पासवान के दिशानिर्देश पर कार्य करेंगे।वहीं झारखंड में फिल्म उद्योग के विकास पर विचार विमर्श करेंगे।चूंकि,केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अभिनेता भी रह चुके हैं और एक कलाकार ही कलाकारों के दर्द को समझ सकता हैं।ऐसे में कलाकार हिट में केवल लोजपा (आर) ही वास्तविक रूप से कार्य करेगी।

उन्होंने झारखंड के कलाकारों से अपील किया हैं कि अधिक से अधिक संख्या में कलाकार जुटे और एकजुट होकर पार्टी के नेतृत्व में अपनी बातों को बुलंद करने का काम करें। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर प्रशंसकों में हर्ष हैं एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान,राम किशोर सावंत और पार्टी के अन्य पधाधिकारीगण ने बधाई दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *