Advertisement

पुलिस के कड़े बंदोबस्त में निकला कुर्ला में जुलुस

कुर्ला पूर्व में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलुस में शामिल हुए हजारों

मुश्ताक खान/मुंबई। नेहरू नगर पुलिस के कड़े बंदोबस्त में ठक्कर बप्पा कॉलोनी से लेकर कुर्ला पूर्व स्टेशन तक ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का भव्य जुलुस निकाला गया। इस जुलुस में हजारों की संख्या मुस्लिम समाज के लोगों ने नारे लगाए “हजूर की आमद मरहबा” इस तरह नेहरू नगर परिसर में दो से तीन काफिले नीली गई। जुलुस के आगे पुलिस वेन और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक युसूफ सौदागर थे, जबकि जुलुस के अंत में पुलिस वेन के साथ कई पदाधिकारी लोगों के साथ कदम ताल करते नजर आये।

गौरतलब है कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। हर साल की तरह इस वर्ष भी मुस्लिम समाज के लोगों ने पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर अमन शांति का पैगाम दिया। इस मौके पर लोगों ने अपने प्यारे पैगंबर के जन्मदिन पर खुशियां मनाई। पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म चांद पर आधारित इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मक्का में हुआ था।

मोहम्मद साहब इस्लाम के आखरी पैगंबर थे। इस्लाम के मानने वाले समाज के लोगों के लिए आज का दिन खास है, इसे लेकर लोग अपनी खुशियों का इजहार कर रहे हैं। इस लिए हर घर में अच्छे पकवानों के साथ लोग पूरी रात इबादत भी करेंगे। पैगंबर मोहम्मद साहब ही इस्लाम धर्म के मार्गदर्शक थे। यही कारण है उनकी पैदाइश का दिन मुसलमानों के लिए खास होता है। इस दिन को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी कहा जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *