Advertisement

कुरपनिया शिव मंदिर से‌ श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली शोभायात्रा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि में भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 21 जनवरी को बोकारो जिला के विभिन्न पूजा स्थलों तथा मंदिरों से शोभा यात्रा निकाला गया। इस अवसर पर रामभक्तो द्वारा जय श्रीराम तथा जय बजरंग बली के नारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा।

इस अवसर पर 21 जनवरी को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के कुरपानिया व् संडे बाजार स्थित महावीर शिव जोरा मंदिर से राम दरबार रथ को फीता काटकर शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा को आगे बढ़ाने में जिप पार्षद ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, श्रमिक नेता वरुण कुमार सिंह, समाजसेवी दिनेश पांडेय, सुबोध सिंह पंवार, आनंद सिंह, भाजपा नेता प्रकाश सिंह शामिल थे।

इस अवसर पर शोभायात्रा निकालकर विभिन्न मंदिरों में अक्षत देकर आमंत्रण भी दिया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा कुरपानिया से फ्राइडे बाजार, संडे बाजार मंदिर प्रांगण पहुंचा। यहां से शोभायात्रा बेरमो चार नंबर तक जाकर पुनः कुरपनिया शिव मंदिर पहुंचा।

शोभायात्रा में तमाम अतिथियों के साथ अभिमन्यु सिंह, टुना सिंह, राजेश सिंह, सुशील सिंह, संतोष सिंह, सुधीर सिंह, पिंटू सिंह, बलराम राय, लल्लू सिंह, राजेश पासवान, अशोक ओझा, सहित सैकड़ो रामभक्त श्रद्धालू व् गणमान्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *