सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। भारतीय जनता पार्टी ही देश का विकास कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से जुड़कर भारत एक अखंड राष्ट्र बन सकता है। उक्त बातें जमशेदपुर क्षेत्र के भाजपा के चर्चित नेता एवं समाजसेवी नीरज सिंह ने 6 जनवरी को एक भेंट में कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा की आधिकारिक विचारधारा एकात्म मानववाद है। इसके अतिरिक्त भाजपा नेता दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने गांधीवादी समाजवाद को पार्टी के लिए अवधारणा के रूप में स्वीकार किया था।
नीरज ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के अनुसार भगवा मतलब भाजपा नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकता, लोकतंत्र, गांधीवादी समाजवाद, सकारात्मक, धर्मनिरपेक्षता, (सर्व धर्म सम भाव) और मूल्य आधारित राजनीति के लिए प्रतिबद्ध है।
समाजसेवी सिंह ने बताया कि उनका पहला प्रयास रहेगा कि जमशेदपुर क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण किया जाय एवं विकास से जुड़े हुए सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ हल किया जाय।
![]()













Leave a Reply