सीढ़ी का कार्य गुणवत्ता के साथ 15 दिनो मे कर दिया जायेगा मरम्मत-अभियंता
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के मकोली स्थित सेंट्रल कॉलोनी में डबल स्टोरी ब्लाक 57 के आवास क्रमांक 905 से 920 की सीढ़ी टुट गया है। रहिवासियों के अनुसार सीढ़ी टूटने की घटना चिंताजनक है। इससे ऊपरी मंजिल पर रहने वाले रहिवासियों को भारी परेशानी और सुरक्षा जोखिम का सामना करना पड़ रहा है।
ढोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम अमलो मे कार्यरत ड्रिल ऑपरेटर संतोष कुमार कोशले, ऑपरेटर मनोरथ महतो और ढ़ोरी खास मे कार्यरत फीटर रामाकांत शर्मा सहित अन्य रहिवासियों ने 28 जनवरी को कहा कि कई बार प्रबंधन को सूचित कर सीढ़ी बनाने की मांग प्रबंधन से की है। अभी तक बनाने की पहल नही की गई है। कहा कि कई बार इस प्रकार की घटना हो चुकी है। कहा कि मरम्मत गुणवत्तापूर्ण नही होने के कारण यह हाल है। यहां रहने वाले तमाम जनों मे भय बना हुआ है।
इधर, सूचना पाकर सिविल विभाग के परियोजना अभियंता रामलखन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित ठेकेदार को बुलाकर जर्जर हो चुके सीढ़ी की मरम्मत करने का आदेश दे दिया गया है। परियोजना अभियंता ने बताया कि कई ब्लॉक काफी पुरानी हो चुकी है। सीढ़ी का कार्य गुणवत्ता के साथ मरम्मत करने का आदेश दे दिया गया है। जबतक यह कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक ऊपर तल आने-जाने के लिए दूसरी तरफ की सीढ़ी का उपयोग कर मरम्मत होने तक रहिवासियों को टूटी हुई सीढ़ी का उपयोग करने से बचना चाहिए। आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि 15 दिन मे सीढ़ी बन जाएगा।
![]()













Leave a Reply