Advertisement

अंतर सदनीय प्रतियोगिता के विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में बीते दिनों अंतर सदनीय विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच 6 जनवरी को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार का वितरण किया गया। उक्त जानकारी डीएवी कथारा के वरीय शिक्षक व् मीडिया प्रभारी एन. एल. मिश्रा ने दी।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रार्थना सभा स्थल पर प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किया गया। जिसमें इंग्लिश ड्यूट सॉन्ग प्रतियोगिता में श्रद्धानंद हाउस के अनुश्री कुमारी और युसरा जमील को प्रथम स्थान मिला। जबकि दयानंद सदन के हनीफा मुमताज और आरफा त्तहीर को दूसरा स्थान तथा विवेकानंद हाउस के परी बर्मन और ख्याति मिश्रा को तीसरा स्थान मिला।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दयानंद हाउस के आदर्श कुमार को प्रथम, अरबिंदो हाउस के आलिया नूरी को दूसरा तथा तीसरा स्थान पीहू सिन्हा को स्थान मिला। वही रोल प्ले प्रतियोगिता में श्रद्धानंद हाउस के पीयूष मुखर्जी को प्रथम, विवेकानंद हाउस के आराध्या अग्रवाल तथा दिव्यांशु कुमार मिश्रा को दूसरा तथा अरविंदो हाउस के नमन कुमार तथा दयानंद सदन के सोहन विश्वास को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण विद्यालय के प्राचार्य बिपिन राय द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बिपिन राय ने बच्चों को इसी प्रकार उत्साहित होकर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। प्राचार्य राय ने कहा कि अन्य बच्चों को भी इसी प्रकार बढ़-चढ़कर प्रतियोगिताओं में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

इस अवसर पर मंच संचालन बी के दसौंधी द्वारा किया गया तथा सीसीए कोऑर्डिनेटर एन. एल. मिश्रा, अलका स्मृति ने बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण में सहयोगी की भूमिका निभाई। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिका व् कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *