Advertisement

किरण बेबीज पैराडाइज में बच्चों के बीच पारितोषिक वितरण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में किरण बेबीज पाराडाइज विद्यालय तेनुघाट में 12 अप्रैल को पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति एवं प्राचार्या द्वारा वार्षिक परीक्षा में जितने बच्चे अव्वल संख्या से उत्तीर्ण हुए, उन विद्यार्थियों के बीच पारितोषिक का वितरण किया गया। पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों के अभिभावकगण भी उपस्थित थे।

पारितोषिक वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्या अनु प्रिया ने कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित करने को लेकर उक्त कार्यक्रम किया जा रहा है, ताकि सफलता प्राप्त करने से उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी मिलने पर सभी बच्चे अव्वल नंबर से पास करने की कोशिश करेंगे।

मौके पर मुख्य अतिथि समिति के सदस्य संजय अम्बष्ट, पूर्व शिक्षिका किरण प्रिया और प्रचार्या अनु प्रिया द्वारा छात्र, छात्रा प्रिंशी, आशिता, प्रधान, सुरभि, प्रणव्य, रौनक, अंकुश, नैंसी, अनुभव, वैभव, आरव, दीपांजलि, साहिल, प्रियांशु, राम्या, रिशु, युवराज, सलोनि, सांची, वैष्णवी, आदि।

दिव्यांशु, स्मृति, अनंत, यशराज, स्वेता, आकांक्षा, सौरव, सुप्रिया, कुणाल, नक्ष, अभिजीत, मानवी, निशि, गीतिका, सोनम, सुभम, अनुष्का, कोमल, राही, रिया, खुशबू, दिव्या को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ हीं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी।

पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय के शिक्षक गण यथा अर्पिता सिन्हा, प्रीतिश आनंद, नलिनी सिन्हा, कुणाल राज, नमिता घोष, निशा वर्मा, ज्योति कुमारी, सिमु सुमन, मोमिता घोष सहित तमाम विद्यालय कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *