माता-पिता को है पुत्री की सफलता पर नाज
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सीमित संसाधन के बावजूद दिल में जोश और जुनून हो लक्ष्य हासिल करने की तो उसे सारी कायनात चाहकर भी नहीं रोक पाती है। इसी जोश और जज्बे से लवरेज एक ऑटो चालक की पुत्री इतिहास रचने से कुछ हीं कदम की दुरी पर पहुंच चुकी है। माता-पिता को अपनी पुत्री की इस सफलता पर नाज है।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित सावित्री कॉलोनी रहिवासी नरेश प्रसाद चौधरी की पुत्री प्रियांशु चौधरी अपने जीवन का एक नया इतिहास गढ़ने के लिए कदम आगे बढ़ा दी है। प्रियांशु ने राजस्थान के जयपुर में आयोजित मिस ग्रैंड इंडिया प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही है।
ज्ञात हो कि, प्रियांशु के पिता नरेश प्रसाद चौधरी पेशे से ऑटो चालक हैं। प्रियांशु उनकी तीन पुत्रीयों में सबसे बड़ी हैं। उनकी दूसरे नंबर की पुत्री दीपांशु दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई पुरी कर रांची में बतौर योग प्रशिक्षक तथा छोटी पुत्री ज्ञानशु डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में कक्षा बारहवीं साइंस की छात्रा हैं।
कुशाग्र बुद्धि प्रियांशु के पिता नरेश प्रसाद चौधरी ने 12 जुलाई की संध्या एक भेंट में बताया कि बीते 4 जुलाई से राजस्थान के जयपुर में चल रहे उक्त प्रतियोगिता का फाइनल 13 जुलाई को है। उन्हें विश्वास है कि उनकी पुत्री यह ख़िताब अपने नाम करने में जरुर सफल होगी। साथ हीं उन्होंने कहा कि इससे पुर्व बीते वर्ष 2024 में प्रियांशु ने मिस इंडिया झारखंड का खिताब अपने नाम कर चुकी है। जबकि, इस वर्ष मिस यूनिवर्ष झारखंड के टॉप फाइव में वह पहुंच चुकी है।
चौधरी ने बताया कि इससे पुर्व प्रियांशु मिस स्पॉटलेस फेस ऑफ इंडिया तथा नॉर्थ ईस्ट आइकॉन ऑफ इंडिया प्रतियोगिता की रनर अप रह चुकी है। प्रियांशु की माता वीणा देवी के अनुसार उन्हें गर्व है कि उन्हें तीन पुत्रीयां है। तीनों अपने क्षेत्र में बेहतर कर रही है। कहा कि यदि बड़ो का आशीर्वाद रहा तो प्रियांशु अपने लक्ष्य में अवश्य सफल होगी।
![]()













Leave a Reply