ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट जेल में योग दिवस पर जेल बंदियों ने भी योग किया।
ट्रेनर दीपक कुमार और प्रेमलता ने जेल अधीक्षक अरुणाभ, जेलर नीरज कुमार, विजय ठाकुर, अभिषेक कुमार, संजय मंडल, सूरज मोदी सहित लगभग 75 महिला पुरूष बंदियों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान जेल अधीक्षक अरुणाभ ने कहा कि योग तनाव मुक्त जीवन का सबसे प्रभावी साधन है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है।

जो न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है। योग को एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं मानसिक शांति का माध्यम बताते हुए कहा कि यह आधुनिक जीवन शैली में अत्यंत उपयोगी है। इस दौरान जेलर नीरज कुमार ने सभी से अपील किया कि वे अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाएं और इसकी परिवर्तनकारी शक्ति का अनुभव करें। साथ ही उन्होंने बंदियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी।
![]()













Leave a Reply