Advertisement

मंडल कारा हाजीपुर में बंद कैदी की पीटकर हत्या

प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर स्थित मंडल कारा में हत्या के प्रयास मामले में बंद एक कैदी को 5 मार्च को जेल के अंदर ही मारपीट कर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज घटना सामने आया है। मृतक हाजीपुर सदर थाना के हद में चंद्रालय रहिवासी रामवृक्ष राय के 45 वर्षीय पुत्र अशोक राय बताया जाता है।

जानकारी के अनुसार हाजीपुर मंडल कारा (जेल) में मारपीट की घटना के बाद गंभीर रूप से घायल कैदी अशोक राय को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी गौरव कुमार यादव एवं नगर थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

बताया गया कि मंडल कारा में हत्या मामले में बंद आरोपित ने अशोक की मारपीट कर हत्या कर दी। इस संबंध में डीएसपी गौरव कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिली कि जेल में बंद एक बंदी को मारपीट कर हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हत्या करने वाले आरोपित एक हत्याकांड में जेल में बंद है। पुलिस द्वारा घटना की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विदित हो कि, कुछ वर्ष पूर्व भी हाजीपुर मंडल कारा में एक कैदी मनीष तेलिया की गोली मार कर हत्या हो चुकी है। ऐसे में यह गंभीर सवाल उठता है कि जेल में भी कैदीयों की सुरक्षा कैसे संभव होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *