सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। विभिन्न गांव के ग्रामीणों ने 29 अगस्त को पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा बाजार स्थित बस स्टैंड में बैठक की। बैठक में रोजगार के सवाल पर चर्चा की गयी।
सांसद जोबा मांझी के प्रतिनिधि मोहम्मद तबारक की अध्यक्षता में आसपास के 10 गांव यथा गुवासाई, बाईहातु, बुंडू, गांगदा, पेचा, राईका, ठाकुरा, नुईया, अंगरवा गांव के ग्रामीणों ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता मो. तबारक ने की।
बैठक के दौरान सांसद प्रतिनिधि तबारक ने कहा कि इससे पूर्व गुवा सेल खदान में आठ जनों की बहाली निकली गई थी, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों को इस बहाली में प्राथमिकता नहीं दी गई। जिसके कारण एक भी ग्रामीणों की नौकरी नहीं दी गई। उक्त बहाली में गुवा यूनियन प्रतिनिधियों को दे दी गई। इस बार फिर से सेल गुवा खदान में 18 पद की बहाली निकली गई है। उन्होंने सेल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार 18 की बहाली में गुवा सेल प्रबंधन आसपास गांव के बेरोजगार युवकों को नौकरी दी जाए, अन्यथा सभी ग्रामीण गोल बंद होकर गुवा सेल खदान का उत्पादन एवं डिस्पैच को प्रभावित कर चक्का जाम कर दी जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी गुवा सेल प्रबंधन की होगी।
बैठक में लांगो चाम्पिया, रुईदास मरांडी, विजय अंगरिया, रवि पूर्ति, कृष्ण टोपनो, मंगल अंगरिया, सादोन चाम्पिया, मानता सुरीन, कानू पूर्ति, राजेंद्र सुंडी, श्याम चाम्पिया, सोंगा सिद्धू, माधो टोपनो, महती टोपनो, मोरंग सिंह पूर्ति, रोया टोपनो, माधो टोपनो सहित काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply