Advertisement

नर्चर किड्स स्कूल के प्राचार्य डॉ जय राठौर डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

स्कूल मे समारोह आयोजित कर प्राचार्य को किया गया सम्मानित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली सीनियर क्वार्टर स्थित नर्चर किड्स स्कूल के प्राचार्य जय राठौर को चानिया इन्टरनेशनल यूनिवर्सिटी ग्रीस से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हे शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।

जानकारी के अनुसार यह सम्मान समारोह इंडिया हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। शिक्षा के क्षेत्र में राठौर वर्षों से लगातार बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रहे हैं। सम्मान प्राप्त करने पर 16 जनवरी को डॉ जय राठौर ने भेंट में कहा कि यह दिन उनके लिए बहुत विशेष है।

सम्मान समारोह में गीलाबाई बप्पू गोसक, पूर्व मंत्री सामाजिक सुरक्षा, राष्ट्रीय एकजुटता और वरिष्ठ नागरिक कल्याण और सुधार संस्थान, संरक्षण मॉरीशस सरकार पूर्व मंत्री लिंग समानता, बाल संरक्षण और परिवार निर्योजन मंत्रालय मॉरीशस सरकार वर्त्तमान में मॉरीशस के भारत गणराज्य में उच्चायुक्त मुक्तेश्वर, चुने गोसक कला और संस्कृति के पूर्व कैबिनेट मंत्री मॉरीशस के भारत में पूर्व राजदूत स्वाति मालीवाल, पूर्व अध्यक्ष संसद् सदस्य उच्च सदन संजय विनायक जोशी पूर्व महासचिव भाजपा, न्यायमूर्ति राजेश टंडन (उत्तराखंड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश), कमांडेंट डॉ एम.जी. सिंह फाइव बटालियन एसएसएफ सहारनपुर, राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार विजेता एसीपी डॉ प्रदीप खत्री बहादुरगढ़ दिल्ली पश्चिम, म्यांमार संघ गणराज्य के मानद वाणिज्य दूत प्रो. रंगनाथन जे. समेत अन्य शामिल रहे।
विद्यालय की ओर से शिक्षकों ने पीएचडी धारक डॉ जय राठोर के सम्मान में 16 जनवरी को एक लघु कार्यक्रम का आयोजन किया, जिनमें विद्यालय के उप प्राचार्या रूबी राठौर ने अंग वस्त्र और बुके देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षकों द्वारा डॉ राठौर के सम्मान में अपना विचार व्यक्त किये। इस उपलब्धि को लेकर विद्यालय में हर्ष का माहौल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *