बिपिन राय गये हेहल रांची व् डॉ गुलाम नवी खान ने दिया योगदान
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा मे डॉ गुलाम नवी खान ने बीते 24 अप्रैल को नये प्राचार्य के रूप में योगदान दिया।
ज्ञात हो डीएवी कथारा के पूर्व प्राचार्य बिपिन राय का स्थानांतरण डीएवी हेहल रांची हो गया। नए प्राचार्य के आगमन पर 25 अप्रैल को विद्यालय परिसर में एक विशेष प्रार्थना सभा एवं हवन का आयोजन किया गया। नए प्राचार्य का विद्यालय के सुपरवाइजरी हेड पंकज कुमार एवं रंजीत कुमार सिंह ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर स्वागत संबोधन में वरीय शिक्षक पंकज कुमार ने कहा कि यह खुशी की बात है कि इकोनॉमिक्स एवं अंग्रेजी विषय से जुड़े हुए और डीएवी डाल्टनगंज जैसे विद्यालय में लंबे समय तक प्राचार्य का अनुभव रखने वाले प्राचार्य डॉ गुलाम नवी खान इस विद्यालय को मिले हैं। जिससे यह विद्यालय और नई ऊंचाइयों को छूएगा।
प्राचार्य डॉ खान ने स्कूल को नई ऊंचाई पर ले जाने की बात कही। सांस्कृतिक कार्यक्रम और समग्र शिक्षा (होलिस्टिक लर्निंग) को भी बढ़ावा देने की बात कही। मौके पर वरिष्ठ शिक्षक डॉ आर एस मिश्रा, नागेन्द्र प्रसाद, असित कुमार गोस्वामी, जितेंद्र दुबे, बी के दसौंधी, राकेश रंजन, शर्मिला ठाकुर, रेखा कुमारी, धर्म शिक्षक टी. एम. पाठक, जयपाल साव, रितेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, आराधना सिंह, बीणा कुमारी, सुजला के., संजय कुमार सिंह, कुमारी ज्योति, मधुमल्लिका उपाध्याय, अतुल कुमार सिंहा, खुशबू कुमारी, जय प्रकाश गिरि, आदि।
आलोक कुमार सिंह, नीरज सिन्हा, सुधांशु यादव, विमलेश कुमार, अमरनाथ यादव, राहुल कुमार, ओशिन, पुष्पांजलि राव, सुमन कुमारी, बबली कुमारी, राखी राणा, पूर्णिमा कुमारी, आशा कुमारी, निकिता कुमारी, संगीत कुमार, अदीब अहमद, विकास कुमार, पिंटू दुबे, दीपक कुमार सिंह, शंकर तिवारी, अनिर्बान दास, आचार्य चंदन झा, संदीप मेहता, नेहा कुमारी, नीलम कुमारी, रिया सिंहा, कार्यालय कर्मी लाल बाबू प्रसाद यादव, दीपक कुमार, विजय वर्मा, शुभम कुमार, चंचल मन्ना, अनिल कुमार सहित तमाम कर्मचारीगण उपस्थित थे।
86 total views, 7 views today