Advertisement

बांग्ला कन्या मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक हुए सेवानिवृत्त

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। साड़म स्थित बांग्ला कन्या मध्य विद्यालय में 28 फरवरी को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य रूप से जिप सदस्य अकाश लाल सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

गोमियां प्रखंड के हद में साड़म पश्चिमी पंचायत स्थित बंग्ला कन्या मध्य विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक ललन माली के सेवानिवृत्त होने पर 28 फरवरी को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य रूप से जिप सदस्य आकाशलाल सिंह, स्थानीय पंचायत के उप मुखिया पंकज जैन, सुदामा तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि एक शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नही होते हैं। वे हमेशा अपने ज्ञानरूपी भंडार से समाज को शिक्षा देते रहते हैं। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि विद्यालय परिवार उनके कार्यों को सदैव याद रखेगा। उनकी कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। कहा कि ये सेवानिवृत्त जरूर हुए हैं, पर सेवा के दायित्वों से नहीं। इनके मार्गदर्शन की हमें हमेशा अपेक्षा रहेगी।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। सभी ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर उनके सेवाकाल की चर्चा की। कहा कि शिक्षक अपने जीवन में कभी अवकाश ग्रहण नहीं करते। वे हमेशा अपने शिक्षा की ज्योति से हर समय समाज को बेहतर जीवन शैली को बढ़ावा देकर सुझाव देते रहते हैं।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ललन माली ने विद्यालय का प्रभार विद्यालय के शिक्षक ब्रजेश कुमार को देते हुए कहा कि उन्हें विद्यालय की ओर से जो सम्मान, प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद मिला उसे कभी भूल नहीं सकते हैं। उन्हें आशा और पूरा विश्वास है कि उनके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार विद्यालय को और भी बेहतर तरीके से सींचने का कार्य करेंगे।

मौके पर विद्यालय के शिक्षक सुरेंद्र रविदास, विश्वनाथ यादव, शिक्षिका संगीता कुमारी, सुमित्रा देवी, नमिता देवी, अमरेंद्र ओझा, अजीत नारायण प्रसाद, निर्मला देवी, लीला देवी, अंजली देवी, अनीता देवी, ममता तिवारी, ओम प्रकाश भंडारी, विनोद तिवारी, दिलीप डे सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *